Pathargama News: भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत, चार घायल



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 133 पर अमडीहा ओवरब्रिज पर रांची से गुवाहाटी जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से रांची निवासी देव तिवारी की पुत्री सारा तिवारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि पत्नी रूपा चौधरी और पुत्री चेरी तिवारी को गोड्डा सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 42 वर्षीय देव तिवारी और 26 वर्षीय ब्यूटी सिंह पति सोनू सिंह को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर किया गया है। सोनू सिंह को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल खेलगांव, रांची के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो एन संख्या जेएच 01एफयू 5371 राष्ट्रीय राजमार्ग 133 पर गोड्डा से पथरगामा की ओर जा रही थी। अमडीहा ओवरब्रिज के पास वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और गाड़ी उछलकर 35 फीट दूर दूसरे तरफ के डिवाइडर के पास पलट गयी टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का दांया तरफ का एक टायर टुट कर खेत में चला गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी में यह बात भी सामने आ रही है कि चालक को झपकी आ गई होगी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों ने पथरगामा थाना को सूचना दी। थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के निर्देश पर एएसआई गौतम साह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा के दावों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें