Pathargama News: बाइक चलाने में लापरवाही पर पुलिस सख्त, छात्रों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा स्थित एस.बी.एस.पी.एस. डिग्री कॉलेज पथरगामा के छात्रों द्वारा बाइक चलाते समय लगातार लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। छात्रों के बीच बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम होती जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने कॉलेज परिसर और आसपास विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए सख्त निर्देश भी दिए। पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाने ओवरस्पीडिंग करने और स्टंट करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के द्वारा छात्रों को हेलमेट पहनने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। हाल के दिनों में पथरगामा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन का मानना है। कि युवाओं की लापरवाही इसके प्रमुख कारणों में से एक है। पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने स्पष्ट कर दिया है। कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें