बंगाल आसाम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई के साथ मनाया विजय उत्सव। रेवाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल चुनाव जीत का जश्न मनाया।
भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुई प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की गूँज रेवाड़ी के बावल में भी स्पष्ट रूप से सुनाई दी। इस गौरवशाली विजय की खुशी में आज बावल निवास और भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विजय के इस उल्लास को कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक कर और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर बड़े ही भव्य रूप में व्यक्त किया। बावल कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आगामी समय में भी संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में निरंतर जुटे रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने असम की पलासबारी विधानसभा में बतौर प्रवासी प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने पलासबारी से भाजपा प्रत्याशी हिमांगशू शेखर बैशय जी की शानदार जीत पर उन्हें और वहां के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस विजय अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री (हरियाणा सरकार) डॉ. बनवारी लाल जी ने जीत का पूर्ण श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिया। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी और माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री नितिन नवीन जी की दूरदर्शी नीतियों और कुशल मार्गदर्शन को इस ऐतिहासिक सफलता का आधार बताया।
"पलासबारी की धरती पर बिताया गया एक-एक क्षण और वहां के कार्यकर्ताओं का अटूट परिश्रम आज सार्थक हुआ है। यह जीत राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित हर उस कार्यकर्ता की है जिसने संगठन के संकल्प को जिया है। प्रवासी प्रभारी के रूप में जो स्नेह मुझे असम में मिला, वह अविस्मरणीय है।"


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें