Rewari News :: नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मनुष्य जीवन में शौक बनकर आता है नशा और शोक में परिवर्तित होकर अंत को पाता है

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा IPS के मार्गदर्शन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संस्थान के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संस्थान के अनुदेशकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे हुए थे। वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में जुटे डॉ वर्मा साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर नशे के विरुद्ध प्रचार कर रहे हैं। 


ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तार से समझाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और उसके जीवन का अंत शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक, अनुदेशक एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।  

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें