Godda News: महागामा बीआरसी में विदाई समारोह आयोजित


प्रखंड संसाधन केंद्र महागामा में आज महागामा संकुल के संकुल साधन सेवी अब्दुल हफीज का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ, शाॅल देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने किया, संचालन संकुल साधन सेवी सुलेमान जहांगीर आजाद ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुभाष चंद्र शुक्ला और सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीतेश रंजन ने उनके सफल, सुखद और स्वस्थ भावी जीवन की मंगलकामना की इनके अलावा कार्यक्रम को कलीमुल्ला परवाना, अबू सालेह, झारोटेफ के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान हाशमी, सपन मंडल, शम्स परवाना ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड साधन सेवी शमीम इकबाल, रिसोर्स शिक्षक ईश्वर, डाटा एंट्री ऑपरेटर देव कुमार, पवन, श्रीकांत बायरा, अकाउंटेंट प्रमोद कुमार मंडल, भूदेव साह, नियाज अहमद, मुर्शीद अलम आदि उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - संपादक

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें