Godda News: मातृ दिवस पर गुरुकुल ने किया रंगारंग कार्यक्रम



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्थानीय विद्यापति भवन के उगना मंडपम् में मातृ दिवस पर गुरुकुल डांस एकेडमी द्वारा मां की ममता और त्याग पर आधारित रंगारंग नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा वैधनाथ उरांव, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, लोक मंच सचिव सर्वजीत झा, प्रसिद्ध कलाकार मनीष कुमार सिंह एवं डोन बोस्को स्कूल निदेशक अमित राय, वरीय नागरिक संघ की राष्ट्रीय महिला सचिव गीता मिश्रा, महिला कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. नूतन झा सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए।

स्वागत संबोधन एकेडमी की निदेशिका आरती सिंह ने किया। कार्यक्रम में छोटे - छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न नृत्य विघाओं में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री उरांव ने कहा कि मां संसार की रचयिता हैं। रिश्तों में मां सर्वाधिक वंदनीय एवं नमनीय है जो अपने बच्चों की सलामती एवं उनकी खुशी के लिए कोई भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होती हैं। डीएसओ डॉ महतो ने कहा कि मां की ममता और त्याग का कोई मोल नहीं है। ये अनमोल हैं। मां हमारी प्रथम शिक्षिका हैं। हम अपनी मां के नजर में हमेशा बच्चा ही होते हैं। कार्यक्रम के दौरान जहां मां पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ वहीं मां और उनके संतान के साथ अनेक खूबसूरत नृत्यों की प्रस्तुति एवं प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों में परमानंद चौधरी, डॉ. बंशीधर मिश्रा, सुनील कुमार झा, समाजसेवी अखिल कुमार झा, प्रभाकर श्रीवास्तव, अधिवक्ता लिली दुबे, रिम्मी कुमारी, माधुरी सिंह, अंजली आहना, काजल कुमारी, ज्योति झा, नित्यानंद ठाकुर, प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमी के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार ने किया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें