Godda News: सृजन सुरभि ने दी साहित्यकार विजय कुमार भारती को काव्यांजलि



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- साहित्यिक संस्था सृजन सुरभि द्वारा रविवार शाम मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन स्थानीय नहर चौंक अवस्थित गायत्री मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर पिछले दिनों हुए दिवंगत आरण्यक काव्य मंच के संस्थापक विजय कुमार भारती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ की राष्ट्रीय सचिव गीता मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय विद्यालय गोड्डा के अध्यापक राजकुमार तांती उपस्थिति हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के पश्चात माता सरस्वती एवं स्व. भारती के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। स्वागत संबोधन सृजन सुरभि के संयोजक शैलेंद्र राम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि स्व. विजय कुमार भारती अखिल भारतीय साहित्य परिषद के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमंडलीय प्रचारक, सेवानिवृत्त सीआईटी व एक समर्पित समाजसेवी भी थे। उनका देहांत साहिबगंज स्थित उनके निजी आवास में गत 5 अप्रैल को हुआ। साहित्य जगत उनके निधन से मर्माहत है।  संस्था द्वारा पिछले दिनों दुर्घटना के शिकार दिवंगत शिक्षक राकेश रंजन तथा जबलपुर क्रूज हादसे में मारे गए निर्दोष मृतकों को भी शब्द श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं में सुरजीत झा, ओमप्रकाश मंडल, डॉ मनोज राही, डॉ प्रदीप प्रभात, आर्यन चंद्रवंशी एवं शैलेंद्र राम ने स्व. विजय कुमार भारती के जीवनवृत्त एवं साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजित मातृ दिवस विशेष काव्य गोष्ठी में कवि सुरजीत झा, ओमप्रकाश मंडल, डॉ मनोज राही, डॉ प्रदीप प्रभात, डॉ ब्रह्मदेव कुमार, अर्पणा कुमारी, विनीता प्रियदर्शनी, ऋतंभरा मीठी, प्रकाश यादव, सोनू कुमार झा, विपुल कुमार दुबे, मधुबाला शांडिल्य, अनामिका कुमारी, डां स्मिता शिप्रा, राजकुमार तांती, साक्षी चंद्रवंशी एवं बाल कवि आशुतोष कुमार ने मां की ममता एवं त्याग पर आधारित अपनी कविताओं से खूब समा बांधा। संयोजक शैलेंद्र राम ने स्व. भारती पर लिखी अपनी कविता से उन्हें काव्यांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक शैलेंद्र राम के द्वारा किया गया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें