ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा, लोकेश मिश्रा द्वारा सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, धमनी एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, धमनी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए विद्यालय भवन, कक्षाओं एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों एवं कार्यरत शिक्षकों की संख्या की जानकारी प्राप्त की तथा शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा की। विद्यालय भवन के पुराने एवं जर्जर होने तथा खेल मैदान के अभाव को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय के लिए समीपस्थ क्षेत्र में उपयुक्त भूमि चिन्हित कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि भविष्य में बेहतर आधारभूत संरचना विकसित की जा सके। इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, धमनी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए बालक एवं बालिका छात्रावासों का अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्रावासों को सुव्यवस्थित रखा जाए तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका बास्की, अंचल अधिकारी सुंदरपहाड़ी प्रकाश बेसरा, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Godda News: उपयुक्त ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय धमनी (सुंदर पहाड़ी) का किया निरीक्षण

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें