रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा एक मई से 16 मई तक “नई सोच – नया शहर, स्वच्छ हरियाणा” अभियान के तहत रेवाड़ी में घर - घर से कचरा अलग करना, आवासीय एरिया और मार्किट एरिया में सफाई अभियान, कचरे के संवेदनशील बिंदुओं की पहचान करना और सफाई करना, एकल उपयोग प्लास्टिक के चालान, और कपडे के बैग बांटना इत्यादि गतिविधियाँ कराई जायेंगी।
नगर परिषद टीम द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें।
नगर परिषद रेवाड़ी का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है, जिसके लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें