Godda News: केक काटकर खबर संगम कार्यालय का पहला वर्षगांठ मनाया गया
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला मुख्यालय के शांति नगर मोहल्ला स्थित खबर संगम कार्यालय के 1 वर्ष सफलतापूर्वक पूरी होने के उपलक्ष में वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार झा मुन्ना, अमरेंद्र सिंह बिट्टू, सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत झा ने संयुक्त रूप से केक काटकर उपस्थित तमाम पत्रकार सदस्यों के साथ वर्षगांठ मनाया। साथ ही इसी प्रकार आपसी सहयोग एवं समन्वय से आगे भी कार्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए जारी रखने का संकल्प लिया गया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें