ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले में भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत संचालित स्व-गणना प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक पोड़ैयाहाट सह नेता प्रतिपक्ष प्रदीप यादव द्वारा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्व-गणना एक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार की सही एवं अद्यतन जानकारी दर्ज कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़े सरकार को विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण एवं विकासात्मक कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इस राष्ट्रीय दायित्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल माध्यम से की जा रही स्व-गणना प्रक्रिया समय की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता को भी सुनिश्चित करती है। नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे आंकड़ों की शुद्धता बढ़ेगी और प्रशासन को भी कार्य निष्पादन में सुविधा होगी। नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने विशेष रूप से युवाओं, शिक्षित वर्ग एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक करें। साथ ही उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला प्रशासन द्वारा भी स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस डिजिटल प्रक्रिया का लाभ उठाते हुए समय पर अपनी जानकारी दर्ज करें। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने जिलेवासियों से पुनः आग्रह किया कि वे स्व-गणना की निर्धारित तिथि के भीतर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करें और राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर समाहर्ता, गोड्डा प्रेमलता मुर्मू, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, गोड्डा राजेश कुमार पाठक,जिला जनगणना समन्वयक राजीव कुमार उपस्थित थे।
Godda News: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील के साथ स्व-गणना की

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें