ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, गोड्डा जिलान्तर्गत विज्ञापन सं0-01/2025 के तहत ग्रामीण/शहरी गृह रक्षकों के रुप में नव-नामांकन हेतु सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि गृह रक्षक नव-नामांकन हेतु शारीरिक जाँच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा दिनांक-08.04.2026 से संचालित है। दिनांक-01.05.2026 को भारी बारिश के कारण राजेन्द्र स्टेडियम, ऊर्जानगर, महागामा ग्राउण्ड में जल जमाव हो गया है। दिनांक-02.05.2026 को गोड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक जाँच परीक्षा एवं हिन्दी लेखन परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की जाती है। प्रखंड गोड्डा (02.05.2026) के अभ्यर्थियों का शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित कर सूचना www.godda.nic.in पर प्रकाशित किया जायेगा। परिस्थितिवश/आवश्यकतानुसार शारीरिक जाँच/हिन्दी लेखन परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया जा सकता है। अतएव सभी अभ्यर्थी* *www.godda.nic.in पर सूचना का अवलोकन सतत करते रहा करेंगे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें