Godda News: उपयुक्त ने सुंदर पहाड़ी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा, लोकेश मिश्रा द्वारा सुंदरपहाड़ी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा राजस्व से संबंधित कार्यों, जैसे दाखिल-खारिज, भूमि विवादों के निष्पादन एवं ऑनलाइन पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ एवं समय पर प्राप्त हो तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका बास्की, अंचल अधिकारी सुंदरपहाड़ी प्रकाश बेसरा सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मीगण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें