Godda News: उपायुक्त ने जियाजोरी (सुंदर पहाड़ी) पंचायत भवन का किया निरीक्षण



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा, लोकेश मिश्रा के द्वारा सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत जियाजोरी पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन में उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पंचायत भवन में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत जर्जर सड़कों की स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रखंड क्षेत्र की सभी जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उपायुक्त ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं, अतः इनके सुदृढ़ीकरण पर विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका बास्की, अंचल अधिकारी सुंदरपहाड़ी प्रकाश बेसरा, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अनिल सोरेन तथा थाना प्रभारी सुंदरपहाड़ी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें