Rewari News :: केसरी नंदन अग्रवाल वैश्य समाज के रेवाड़ी विस अध्यक्ष, मनीष गोयल महासचिव तथा सुनील गोयल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला जी ने रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल की अनुशंसा से केसरी नंदन अग्रवाल को रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष, मनीष गोयल को रेवाड़ी विधानसभा महासचिव, सुनील गोयल को रेवाड़ी विधानसभा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सर्राफ जी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और जिले तथा प्रदेश के सभी माननीय पदाधिकारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है उन्हें ये पदभार सौंपा है। 


सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है की वो अपने अग्रवाल वैश्य समाज से ज्यादा से ज्यादा वैश्य समाज के लोगों को जोड़ेंगे, वैश्य समाज को संगठित करेंगे और वैश्य समाज के लोगों को आगे बढ़ाएंगे। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने वैश्य समाज के लोगो से आह्वान किया है की आगामी नगर परिषद चुनावों में सभी वैश्य समाज के लोग वोट करे और अपने वैश्य समाज के लोगों को जिताए और देश था प्रदेश की राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। 


अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खण्डेलवाल रेवाड़ी जिला महासचिव तेजपाल गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, महासचिव यशोदा बंसल, कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल सदस्यों मनोज कुमार मित्तल, एडवोकेट नीतेश अग्रवाल, राम किशन अग्रवाल, मनोज गोयल सुनील अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयल, ललित कुमार सिंघल, दिनेश गोयल, अश्विनी गर्ग, अरुण गर्ग, हंसराज सिंघल, सुमित मित्तल,अमित कुमार मित्तल, हिमांशु सिंघल, ललित भूषण गुप्ता, विनय बंसल,आशीष मित्तल, मनोज गुप्ता, मोहित सिंघल, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, अशोक गोयल, आशा मंगला, दीपिका अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सपना कुमारी अग्रवाल, प्रियंका मित्तल, अंजू अग्रवाल,ज्योति गोयल, शशि बंसल, मंजू अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, मनु मंगला, रजनी जैन, पूजा गुप्ता, रजनी गुप्ता आभा रूंगटा, नीतू अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, सरला अग्रवाल, रूही गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रिया गोयल और अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की पूरी टीम ने उनको शुभकामनाए दी। 


रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की टीम समय-समय पर जिले मे सामाजिक, धार्मिक, जरूरतमंदों की मदद आदि अच्छे-अच्छे कार्य करता रहता है और अपने वैश्य समाज के लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। समाज के लोगों को जागरूक करना, समाज के लोगों का सहयोग करना, जरूरतमंदों की मदद करना, धार्मिक आयोजन करना या कोई और कार्य जिससे समाज के लोगों को फायदा हो। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें