ग्राम समाचार, बोआरीजोर। ललमटिया में नौजवान संघ द्वारा शुक्रवार, 1 मई को मजदूर दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामस्वरूप नेताजी के द्वारा झंडा फहराकर की गई।
इस मौके पर रामस्वरूप नेताजी ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत कब और कहां से हुई तथा आज के समय में इसे क्यों मनाया जाता है। उन्होंने मजदूरों के अधिकार और उनके योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित लोगों के बीच मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर लखन मुर्मू, अरुण शाह, मुकर्रम अंसारी, इस्लाम अंसारी, साजिद अंसारी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
कब और क्यों मजदूर दिवस मनाया जाता है।
मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों (श्रमिकों) के अधिकार, सम्मान और उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़ी है, जहां मजदूरों ने 8 घंटे काम की मांग को लेकर आंदोलन किया था।
इस आंदोलन में कई मजदूरों ने अपनी जान भी गंवाई, जिसके बाद उनके संघर्ष को सम्मान देने के लिए 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आज के समय में यह दिन मजदूरों के अधिकार, बेहतर काम की स्थिति, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग को याद दिलाता है। भारत में भी मजदूर दिवस मनाकर श्रमिकों के योगदान को सम्मान दिया जाता है और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें