Godda News: स्व-गणना कर झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव ने जिले वासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु आज दिनांक 01.05.2026 को उद्योग एवं श्रम नियोजन, प्रशिक्षण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव के द्वारा स्वयं पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना (Self Enumeration) कर एक सकारात्मक संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जो देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण तथा नीति-निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की सुविधा नागरिकों को सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है। मंत्री श्री यादव ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित अवधि (01 से 15 मई 2026) के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करें तथा इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से समय की बचत होगी और आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्व-गणना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा स्व-गणना पोर्टल के संचालन एवं प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान अपर समाहर्ता, गोड्डा प्रेमलता मुर्मू, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, गोड्डा राजेश कुमार पाठक सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें