Godda News: गोड्डा रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम सेवा शुरू


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  यात्रियों की सुविधा और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) सेवा शुरू किया गया। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में यह सुविधा शुरू हुई। इसके माध्यम से यात्री डिजिटल तरीके से आसानी से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे, जिससे टिकट काउंटरों पर भीड़ और प्रतीक्षा का समय कम होगा। यह पहल यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें