सीबीएसई की बारहवीं कक्षा का परिणाम आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। जैन पब्लिक स्कूल में कामर्स की ईशिका गुलाटी ने सर्वाधिक 97 अंक लेकर पहला स्थान पाया। प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम जैसे ही परिणाम घोषित हुआ विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परिणाम की खुशी में विद्यार्थी मिठाई लेकर स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कामर्स में यशिता ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा निकिता ग्रोवर ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। नान मैडिकल मे हिमांशी 95.8 प्रतिशत अंक लेकर पहले, देव सलूजा 92.6प्रतिशत लेकर दूसरे तथा शुभम गुप्ता 89.4प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। कला संकाय में मुस्कान ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला, प्रिया यादव ने 91.8प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा विधी सिंह ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। मैडिकल संकाय मे जहान्वी 91.2 प्रतिशत अंक लेकर पहले, रिया गुप्ता 85.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा लक्ष्य वर्मा ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया।
बेहतर परिणाम के लिए प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, निपुण जैन प्रद्युमन जैन, विजय जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबडा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें