Godda News: पुलिस, अधिवक्ता, पत्रकार भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें तो जनता पर पड़ेगा असर- दिनेश महली



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आए दिन हो रही घटनाओं को नियंत्रित करने खुद पुलिस कप्तान मुकेश कुमार भी सड़कों पर उतर चुके और उनसे जो बन पड़ा इस दिशा में कार्य किया। अदानी से 100 स्टॉपर भी मंगवाए गए जिसमें गोड्डा पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है, सावधान आदि संकेतिक चिन्हों से वाहन दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस कार्य में आ रही कठिनाई के विषय में नगर थाना प्रभारी गोड्डा सह पुलिस निरीक्षक दिनेश महली उपरोक्त बातें कही। पुलिस, पत्रकार और अधिवक्ता सर्वप्रथम खुद चिंतन करें कि सुरक्षा उपकरणों का उनके लिए कितना महत्व है? जब सड़कों पर वाहनों की चेकिंग होती है तो कई बाइक जिसमें पुलिस लिखी होती है पत्रकार या प्रेस लिखी होती है या अधिवक्ता लिखी होती है वो सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए निकलते हैं। चेकिंग करने वाले भी बड़ी दुविधापूर्ण स्थिति में होते हैं कि इन्हें रोकें या जाने दे। इससे आम जनता के ऊपर काफी असर पड़ता है कि पुलिस वाले को छोड़ दिया पत्रकारों को छोड़ दिया नेताओं को जाने दिया। तो क्या सिर्फ जनता के लिए नियम लागू होते हैं इनके लिए नहीं? अगर हम सब कड़ाई से सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे तो अपने घर के सदस्यों को भी पालन करा सकते हैं ।पुलिस अपनी चौकसी बरत रही है नशे में चलने वालों को फौरन रोक कर उसे थाने में बिठाया जाता है। किसी बस की छत पर किसी को यात्रा करने की इजाजत नहीं है। सड़कों पर मार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी को इसके लिए आगे आना होगा। बोर्ड द्वारा संकेतक चिन्हों को लगाना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा संकेतक चिन्हों का विस्तार आवश्यक है। दो दिनों में दो पुलिस वाले भी दुर्घटना के शिकार हुए उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई लेकिन फिर भी दुर्घटना तो हुई ही। किसी नियम या कानून को लागू करने के लिए हम सब जिम्मेदार लोगों को भी उसका पालन करना आवश्यक है ताकि जनता के लिए वो एक उदाहरण बन सके।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें