Godda News: एसिड अटैक और दिव्यांगों से जुड़े मामलों का निपटारा 6 महीने में
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में न्याय वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने की दिशा में उठाए महत्वपूर्ण कदम। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने एसिड अटैक के मामलों और दिव्यांगों से जुड़े मुकदमों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस। राज्य में एसिड अटैक से संबंधित सभी लंबित मामलों के निपटारे के लिए 6 महीने की समय सीमा निर्धारित। पीड़ित महिलाओं और अन्य प्रभावित व्यक्तियों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का निर्देश। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग वादियों और अधिवक्ताओं से संबंधित मामले और एसिड अटैक पीड़ितों से जुड़े मामलों को अब अदालतों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा सूचीबद्ध। इसका मतलब है कि अब इन मामलों की सुनवाई के लिए लंबी तारीखों का नहीं करना होगा इंतजार। एडवोकेट जनरल, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के सभी रजिस्ट्रारों को भेज दी गई है इन आदेशों की कॉपी। साथ ही इसे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का दिया गया है निर्देश।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें