Godda News: इंटरनेशनल डांस डे पर गुरुकुल के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  इंटरनेशनल डांस डे पर गुरुकुल डांस एकेडमी द्वारा स्थानीय गांधी नगर गोढ़ी स्थित एकेडमी के ट्रेनिंग हॉल में एकेडमी की निदेशिका आरती सिंह एवं असिस्टेंट कोरियाग्राफर विकास कुमार "विक्की" के कुशल निदेशन में एकेडमी के प्रशिक्षुओं की रंगारंग नृत्य प्रस्तुति का आयोजन कर दिवस विशेष को यादगार बना दिया गया।

नृत्य समारोह में शामिल सभी प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक मनीष कुमार सिंह के हाथों मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि यूनेस्को की सहयोगी संस्था अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्था से संबद्ध इंटरनेशनल डांस कमिटी द्वारा प्रतिवर्ष 29 अप्रैल को घोषित इंटरनेशनल डांस डे का आयोजन आधुनिक बेली डांस के प्रमुख वैश्विक चेहरा जैन जॉर्ज नोवेरे की स्मृति में किया जाता है। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमी के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार द्वारा किया गया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें