Godda News: फोरलेन एन.एच. 133 पर गम्हरिया (महागामा) में हुए सड़क हादसे में दो युवक की मौत



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन एन एच 133 पर हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। यह घटना गम्हरिया के समीप हुई, जब दोनों बुलेट बाइक पर नुनाजोर से पथरगामा की ओर जा रहे थे। मृतक अपने एक दोस्त की शादी के लिए लड़की देखने गोड्डा की तरफ गए थे। देर रात लौटते समय एक दोस्त का फोन गुम हो गया था। रात में फोन न मिलने पर दोनों दोस्त सुबह उसे ढूंढने के लिए निकले थे। एन एच 133 पर एक अज्ञात हाईवा वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत महागामा थाना को सूचना दी।

                    फाइल फोटो सत्यम कुमार 

सूचना मिलते ही महागामा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के बॉडी को महागामा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

                   फाइल फोटो विपिन कुमार 

प्रत्यक्षदर्शी शेख नवी ने बताया कि गोड्डा की तरफ से एक बालू लदा हाईवा आ रहा था और नुनाजोर की तरफ से दो व्यक्ति बुलेट पर सवार होकर फोर लेन एन एच 133 पर गलत दिशा से पथरगामा की ओर जा रहे थे, जहां तेज रफ्तार बालु लदा अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सत्यम कुमार (22 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, ग्राम नुनाजोर, थाना महगामा, जिला गोड्डा, और दूसरा विपिन कुमार मंडल, पिता अनिल मंडल, ग्राम धोआवै, थाना सनोखर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।विपिन कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ कटिहार में रह रहे थे। वह अपने मित्र नुनाजोर निवासी मिथुन यादव की शादी के लिए लड़की देखने आए थे। महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें