Godda News: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर खास पेशकश



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रेस की आज़ादी बेहद जरूरी है, क्योंकि यही वह माध्यम है जो समाज के सामने सच को उजागर करता है और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाता है। आज के दौर में सच्चाई लिखने और दिखाने वाले पत्रकारों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उन्हें दबाव, धमकी, उत्पीड़न और यहां तक कि मारपीट जैसी गंभीर घटनाओं से भी गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके पत्रकार अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते और हर परिस्थिति में सच को सामने लाने का साहस दिखाते हैं। उनका यह समर्पण ही लोकतंत्र की असली ताकत है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सरकार और जिला प्रशासन से अपील है कि वे पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, उनके खिलाफ होने वाली घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करें और ऐसा माहौल तैयार करें जिसमें पत्रकार बिना किसी भय के स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सकें। सुरक्षित और स्वतंत्र पत्रकार ही एक मजबूत और जागरूक समाज की पहचान होती है।


Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें