Rewari News :: भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा की ओर से नेहरू पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया



भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा, रेवाड़ी द्वारा रविवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में एक विशेष 'स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें पार्क में आने वाले नागरिकों और शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। अभियान के तहत पूरे पार्क परिसर की सफाई की गई और भारी मात्रा में प्लास्टिक का कचरा व सिंगल-यूज़ प्लास्टिक इकट्ठा कर पार्क को प्लास्टिक मुक्त बनाया गया। 




इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पेड़ों पर सकोरे (बर्तन) रखे गए और उनमें पानी की व्यवस्था की गई। इस पुनीत कार्य में बच्चों का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा। नवनिर्वाचित पार्षद निहाल यादव ने कूड़े वाली गाड़ी व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।



कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल और सचिव सचिन सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक यादव, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, सीए निधि गौतम, ऋतु ओबेरॉय, सीए कश्यप गुप्ता, सीए यश अरोड़ा, सीएस सचिन गुप्ता, सीए सुमित सतीजा, दीप्ति, हुक्म यादव, मुदित बंसल, महेश स्वामी, संजय अरोड़ा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बाल स्वयंसेवकों योहान वर्मा, रेयांश सैनी, हर्षिता सैनी, इनाया अरोड़ा, ईधिका सतीजा, मानविक सतिजा, दिविजा गुप्ता, नायशा शर्मा, शौर्या शर्मा आदि ने स्वच्छता गतिविधियों में विशेष योगदान दिया। 



अंत में सभी को पर्यावरण स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें