Rewari News :: "अपना मन फाउंडेशन" की ओर से लक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट में मासिक स्वास्थ्य दिवस” पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

अपना मन फाउंडेशन द्वारा “मासिक स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में मिशन लाल रंग इनिशिएटिव के अंतर्गत एक जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन Lakshit Career Institute के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा पुरुषों को भी महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति गुप्ता ने की।


सम्मेलन का मुख्य आकर्षण पैनल डिस्कशन रहा, जिसकी थीम “United for Dignity” रखी गई। पैनल में विभिन्न क्षेत्रों से आईं विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। इनमें सावित्री यादव, प्रिंसिपल, ऋषि पब्लिक स्कूल, अनुराधा यादव, एचआर हेड, TXD कंपनी, उमा गुप्ता, असिस्टेंट गवर्नर, रोटरी क्लब, पूजा वर्मा, एचओडी, तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा तथा डॉ. पूनम जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक, जैन चाइल्ड केयर सेंटर रेवाड़ी शामिल रहीं।



परिषा शर्मा (ट्रस्टी, परिशगोपाल ट्रस्ट), डॉ. किरण (पुष्पांजलि हॉस्पिटल), नीरू भारद्वाज (उद्यमी एवं समाजसेवी), संगीता दयाल (वाइस प्रेसिडेंट, लावण्या फाउंडेशन), सुमन चौहान (उपाध्यक्ष, रेवाड़ी जिला भाजपा), एडवोकेट मोनिका भार्गव (जिला न्यायालय रेवाड़ी), कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट वर्षा यादव तथा कृपा जेमिनी (Happy Health Fit Club) ने भी कार्यक्रम में अपनी विशेष सहभागिता निभाई। इस अवसर पर हरियाणा बोर्ड की स्टेट टॉपर दीपिका को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आमजन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम के दौरान योगाचार्या सुषमा जी एवं उनकी टीम द्वारा योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को अपने शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अनुराधा सैनी जी ने सभी अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान राहुल, उपप्रधान सूरज, उपसचिव माल्या, धवल, कृपाल, यतीश, प्रीति एवं रिंकू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त AM Team Foundation के सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों की भी जानकारी साझा की गई। संस्था पिछले नौ वर्षों से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है तथा प्रशासन के सहयोग से मियावाकी तकनीक द्वारा अब तक आठ जंगल विकसित कर चुकी है। संस्था प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु में पौधारोपण अभियान चलाती है तथा लोगों के जन्मदिन पर उनके नाम से पौधे लगाने का विशेष अभियान भी संचालित करती है। संस्था द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। साथ ही स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर पॉलीथिन के उपयोग को रोकने हेतु निशुल्क कपड़े के थैलों का वितरण किया जाता है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत टीम प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाती है तथा घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करती है। इसके साथ ही स्कूलों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों के प्रांगण में पौधारोपण किया जाता है, ताकि मनुष्यों के साथ-साथ पक्षियों को भी भोजन एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सके।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें