रेवाड़ी शहर के सदर बाजार में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यशपाल सोनी को सहमति से प्रधान नियुक्त किया गया। बाजार के व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी का सम्मान किया।
रेवाड़ी शहर के सदर बाजार के व्यापारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान राकेश जैन की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें जय दुर्गे आभूषण केंद्र के संचालक यशपाल सोनी (मसीत वाले) को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद फूलमाला, पटका और पगड़ी पहनाकर प्रधान सहित पूरी टीम को सम्मानित किया गया। बाजार की ओर से ललित अग्रवाल जिला सचिव कांग्रेस कमेटी शहरी ने अपने बाजार सदर (सट्टा), बाजार रेवाड़ी के नवनियुक्त प्रधान यशपाल सोनी जी का पगड़ी पहनाकर व फूल मलाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान यशपाल सोनी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसका पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ निर्वहन करेंगे। यशपाल सोनी ने कहा कि सदर बाजार में साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। रेवाड़ी के सदर बाजार को गुरुग्राम और दिल्ली के सदर बाजार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
सट्टा बाजार के पूर्व प्रधान राकेश जैन तथा नवनियुक्त प्रधान यशपाल सोनी, चंद्रशेखर तथा ललित अग्रवाल आदि ने कहा कि सदर बाजार में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं भगवान ना चाहे कोई आगजनी की घटना या इमरजेंसी के हालात उत्पन्न हुए तो प्रत्येक दुकान में फायर एक्टिंगुसर यानि आग बुझाने वाले छोटे सिलेंडर लगाए गए हैं उन्होंने कहा कि सदर बाजार जिसका नाम सट्टा बाजार भी है यहां सभी थोक विक्रेता बैठते है इसलिए बाजार को नई पहचान दिलाने का काम किया जाएगा इसके लिए बजार के एंट्री और एक्जिट गेट पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि ग्राहकों को आने जाने में कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। सेफ्टी के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए बाजार में हूटर लगवाने की योजना पर भी काम किया जाएगा। यशपाल सोनी ने कहा कि मेरे छोटे भाई ललित अग्रवाल और बाजार के व्यापारियों ने मुझे पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओ और पटका से जो मान सम्मान दिया है उसका मैं हमेशा आभारी रहूँगा और बाजार के लोगों ने जो मुझे इतना प्यार दिया उसका भी मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं यह बाजार नहीं मेरा पूरा परिवार है मैं अपने परिवार के लोगों के लिए 24 घंटे तैयार मिलूंगा सुख-दुख में यह मेरा आपसे वादा है।
इस मोके पर संतोष जैन पूर्व प्रधान, राकेश जैन पूर्व प्रधान, सुधीर गुप्ता, संजय मित्तल, अशोक अग्रवाल, पूर्ण सोनी, कृष्ण सोनी, ओम प्रकाश सोनी, योगेश सोनी, बाल किशन, रमेश कुमार, नरेश बारी, चंद्रशेखर वर्मा, संदीप सोनी, राहुल, योगेश, सतपाल सहित अनेक दुकानदार मौजूद रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें