रेवाड़ी में माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान इंजीनियर बुधराम पंवार, महासचिव फूल सिंह नाहरवाल, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह तवर एवं रोहतास सिंह सिंगल, विजयपाल सिंह, अशोक चौधरी आदि ने गाँव जाट पहुँचकर होनहार बेटी दीपिका पुत्री अशोक मेघवाल को 12वीं कक्षा हरियाणा बोर्ड में टॉप करने पर बधाई दी और सम्मानित किया।
संस्था पदाधिकारियों ने बेटी की मेहनत, लगन एवं सफलता की सराहना करते हुए कहा कि दीपिका ने परिवार,गाँव,समाज व प्रदेश का नाम रोशन किया है। संस्था ने आशा व्यक्त की कि बेटी आने वाले समय में देश व समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी तथा विश्वास दिलाया कि भविष्य में आगे की पढ़ाई के लिए यदि कोई सहायता की ज़रूरत हो तो संस्था हर संभव सहायता प्रदान करेगी ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें