Rewari News :: देवऋषि नारद जयंती पर जांगिड़ भवन में पत्रकारिता विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया


ब्रह्मांड के आदि पत्रकार देव ऋषि नारद जी की जयंती के पावन अवसर पर विश्व संवाद केंद्र, रेवाड़ी के तत्वावधान में जांगिड़ भवन, जेल रोड, रेवाड़ी में एक भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “पत्रकारिता का बदलता स्वरूप–चुनौतियाँ एवं समाधान” रहा।।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रिपब्लिक भारत के वरिष्ठ पत्रकार अक्षय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने वर्तमान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया के समक्ष खड़ी चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने पत्रकारों की वर्तमान दशा और दिशा पर भी विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर रेवाड़ी के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण टोकस, डायरेक्टर, मेटल डायन ऑटो पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में  विनोद जोशी (सांकेई गिकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) एवं  दिनेश गोयल, डायरेक्टर, डिनको 4 व्हील्स ने उपस्थित रहकर अपना संबोधन दिया।


संगोष्ठी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 35 पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रामबाबू यादव, डॉ. आत्मप्रकाश, डॉ. रवि यादव, विकास, प्रशांत, सतबीर, नवीश, भारत जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जांगिड़ समाज के प्रधान राजकुमार जांगडा एवं उद्योगपति अजय मित्तल की भी विशेष उपस्थिति रही। संघ से जिला संघचालक रामावतार गौतम एवं जिला कार्यवाह प्रकाश ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। 


मंच संचालन का दायित्व डॉ नरेश कौशिक ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम के अंत में विश्व संवाद केंद्र, रेवाड़ी की ओर से जिला प्रचार प्रमुख योगेश त्यागी ने सभी पत्रकार बंधुओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें