Rewari News :: अग्रवाल वैश्य समाज की जिला टीम ने रेवाड़ी जिले मे हों रही चोरियों पर जताया रोष

रेवाड़ी जिला अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने रेवाड़ी जिले मे बढ़ती हुई चोरियों की घटना को लेकर रोष व्यक्त किया है। बीती रात्रि भैरों चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई जिसमें लाखो रुपये का समान चोरी हो गया जो की बहुत ही शर्मनाक घटना है। इससे पहले भी जिले मे बहुत चोरियां होती रहती है और ज्यादातर चोरियां वैश्य समाज के लोगों के यहां हुई है इसमें अग्रवाल, जैन और अन्य वैश्य समाज के लोगों को निशाना बनाया गया है। अग्रवाल वैश्य समाज जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, महासचिव एडवोकेट तेज पाल गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष सी.ए. केसरी नंदन अग्रवाल, महासचिव मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, युवा टीम अध्यक्ष दिनेश मोदी, महासचिव आयुष गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल और पूरी रेवाड़ी जिले की टीम ने लगातार हो रही चोरियां की घटना पर अपना रोष व्यक्त किया है और पुलिस विभाग से चोरियों को रोकने के लिए समुचित व्यवस्था की मांग की है। 



रेवाड़ी जिले में हजारो वैश्य समाज के लोग रहते है जो अपना व्यवसाय करते है या नौकरी करते है। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगो को एकजुट रहने और किसी भी अप्रिय घटना होने पर अपने वैश्य समाज के लोगों का सहयोग करने और साथ देने की अपील की है और रेवाड़ी एसपी साहब हेमेंद्र मीना जी से इस तरफ ध्यान देने और सभी के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने और भविष्य में चोरियों की घटना की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए आग्रह किया है। अगर आगे भी ऐसी घटनाओं की पुनवृत्ति होती है तो अग्रवाल वैश्य समाज उसके लिए आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें