Rewari News :: जन शक्ति जागृति मंच संस्था की ओर से रेलवे स्टेशन पर पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध किया गया

रेवाड़ी में जनशक्ति जागृति मंच की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक कार्य किया गया। संस्था के सदस्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पेड़ों की टहनियों पर पानी के सकारे लटकाए ताकि पक्षियों को राहत मिल सकें। 

रेवाड़ी में पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करते संस्था के सदस्य।


इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि जीव-जंतुओं एवं पक्षियों के प्रति मानव संवेदनाओं का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण के अनुकूल कार्य करने तथा प्रकृति एवं जीवों की रक्षा के लिए जागरूक किया। 

रेवाड़ी। पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करते संस्था के सदस्य।


इस मौके पर सत्यवीर सिंह स्टेशन अधीक्षक, अशोक कुमार भैरवाल मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, मंजू शर्मा जिला अध्यक्ष, कुलदीप सोनी प्रोग्राम ऑफिसर, दीपक कुमार जिला सचिव, प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार यादव, रमन यादव व मीनू शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें