Rewari News :: अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की युवा टीम का गठन, दिनेश मोदी को अध्यक्ष, आयुष गुप्ता को महासचिव तथा हिमांशु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया


अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल की अनुशंसा से दिनेश मोदी को अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी युवा टीम अध्यक्ष, आयुष गुप्ता को रेवाड़ी जिला युवा टीम महासचिव, हिमांशु अग्रवाल को रेवाड़ी जिला युवा टीम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और जिले तथा प्रदेश के सभी माननीय पदाधिकारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है उन्हें ये पदभार सौंपा है। 


सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है की वो अपने अग्रवाल वैश्य समाज से ज्यादा से ज्यादा वैश्य समाज के लोगों को जोड़ेंगे, वैश्य समाज को संगठित करेंगे और वैश्य समाज के लोगों को आगे बढ़ाएंगे। सभी ने वैश्य समाज के युवाओं से आह्वान किया की वो आगे आए और देश तथा प्रदेश की राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाए और देश तथा प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दे। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने वैश्य समाज के युवाओं को राजनीति में आगे आने और देश तथा प्रदेश की राजनीति में भागीदारी करने के लिए आह्वान किया जिससे देश और प्रदेश की राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। 


अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खण्डेलवाल, रेवाड़ी जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, जिला महिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, रेवाड़ी जिला महासचिव तेजपाल गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, विधानसभा महिला महासचिव अंजू अग्रवाल, विधानसभा महिला कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल और सदस्यों मनोज कुमार मित्तल, एडवोकेट नीतेश अग्रवाल, राम किशन अग्रवाल, मनोज गोयल, सुनील अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयल, ललित कुमार सिंघल, दिनेश गोयल, अश्विनी गर्ग, अरुण गर्ग, हंसराज सिंघल, सुमित मित्तल,अमित कुमार मित्तल, हिमांशु सिंघल, ललित भूषण गुप्ता, विनय बंसल, आशीष मित्तल, मनोज गुप्ता, मोहित सिंघल, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, अशोक गोयल, आशा मंगला, दीपिका अग्रवाल, सपना कुमारी अग्रवाल, प्रियंका मित्तल, ज्योति गोयल, शशि बंसल, मंजू अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, रजनी जैन, पूजा गुप्ता, रजनी गुप्ता आभा रूंगटा, नीतू अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, सरला अग्रवाल, रूही गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रिया गोयल और अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की पूरी टीम ने उनको शुभकामनायें दी। रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की टीम समय-समय पर जिले मे सामाजिक,धार्मिक और जरूरतमंदों की मदद इत्यादि अच्छे-अच्छे कार्य करता रहता है और अपने वैश्य समाज के लोगों को समाज सेवा के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने वैश्य समाज के सभी युवाओं को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने और समाज के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें