रेवाड़ी में अखिल भारतीय वीर सावरकर विचार मंच एवं वीर सावरकर उद्यान विकास समिति के बैनर तले वीर सावरकर जयंती की अमृतवेला पर सर्कुलर रोड़ स्थित वीर सावरकर उद्यान में 28 मई को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कैबिनेट मंत्री राव नरबीर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समाजसेवी उद्योगपति रिपुदमन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी।
मंच के संयोजक श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने बताया कि वीर सावरकर उद्यान विकास समिति की देखरेख में ब्रॉस मार्केट के पीछे बनने वाले पार्क का जीर्णोद्वार कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में 28 मई को प्रदेश के वन एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह पार्क के अखंड भारत वर्ष द्वार की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि महान देशभक्त वीर सावरकर की स्मृति में बनाए जा रहे इस पार्क व द्वार से आने वाली पीढिय़ां देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित होती रहेगी। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन भी किया जाएगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें