इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम का नाम रेजांगला वार हीरोज स्पोर्ट्स स्टेडियम रखा जाने के लिए छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में कुलाधिपति असीम मिगलानी को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता रवि मसीत ने बताया की रेजांगला का वार भारतीय सैनय इतिहास एक अत्यंत गौरवशाली अध्याय है। वर्ष 1962 में भारत चाइना युद्ध में की लड़ाई में भारतीय सेना के वीर जवानो ने साहस, वीरता एवं राष्ट्रभक्ति परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
हमारे लिए बड़े गर्व की बात है की अधिकांश वीर सैनिक इसी क्षेत्र से थे। यह विश्वविद्यालय इसी क्षेत्र से संबंधित है तो यह विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव की बात है। विद्यार्थी राहुल खोला ने कहा की विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन काम्प्लेक्स स्टेडियम के नाम रेजांगला वार स्टेडियम रखा जाए कुलपति असीम मिगलानी जी ने भी इस पर सकारात्मक विचार करने की हामी भरी है। विद्यार्थियों ने कहा की इस आने वाली पीढ़ी वीर शहीद के त्याग साहस एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा प्राप्त कर सकेगी। इस मौके पर राहुल, हरीश, कुणाल, योगेश आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें