रेवाड़ी में अग्रवाल वैश्य समाज जिला महिला टीम ने मदर्स डे नाई वाली के निकट एमसकेवाय के ऑफिस में केक काट कर मनाया सभी ने माँ को नमन किया और माँ के महत्व को बताया की माँ ऐसी होती है उसकी जगह कोई नहीं ले सकता और बच्चे संस्कार अपनी माँ से ही सीखते है। सभी ने वैश्य समाज की मातृशक्ति से आह्वान किया की वो आगे आए और देश तथा प्रदेश की राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाए और देश तथा प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दे। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाए दी।
अग्रवाल वैश्य समाज रेवाड़ी जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, जिला महिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, विधानसभा महिला कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल रेवाड़ी जिला महिला सदस्य आशा मंगला, दीपिका अग्रवाल, आभा रूंगटा, पूजा गुप्ता, सपना कुमारी अग्रवाल, अमन अग्रवाल, प्रियंका मित्तल, ज्योति गोयल, शशि बंसल, मंजू अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, रजनी जैन, नीतू अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, सरला अग्रवाल, रूही गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रिया गोयल आदि उपस्थित रहे।
रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की टीम समय-समय पर जिले मे सामाजिक, धार्मिक और जरूरतमंदों की मदद आदि अच्छे-अच्छे कार्य करता रहता है और अपने वैश्य समाज के लोगों को समाज सेवा के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें