Boarijor News: विधायक धनंजय सोरेन की पहल रंग लाई, गौरीचक-बोआरीजोर और ललमटिया-मंगरा सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार


ग्राम समाचार,बोआरीजोर। बोआरीजोर क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी सड़क समस्या अब जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है। बोरिया विधायक धनंजय सोरेन की पहल पर गौरीचक से बोआरीजोर तक सड़क चौड़ीकरण तथा ललमटिया से रेलवे लाइन किनारे होते हुए मंगरा तक नई सड़क निर्माण की प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि इस सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में लोगों का समय बचेगा और दूरी भी काफी कम हो जाएगी। लंबे समय से स्थानीय लोग इस होकर सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे।

बोआरीजोर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह केंद्र समिति सदस्य सुनील मरांडी ने जानकारी देते हुए कहा कि विधायक के सहयोग से इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा। 

स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें