Godda News: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अरुण कुमार भगत को दी गई भावभीनी विदाई
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठौन गोड्डा पूर्वी में प्रधानाध्याप अरुण कुमार भगत के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया सह पूर्व मुखिया जिला संघ अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिनेश प्रसाद यादव उपस्थित हुए। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि आज का दिन हमारे शिक्षा विभाग के लिए मिश्रित भावनाओं का दिन है। यह एक अत्यंत भावुक क्षण है। ज़ब हम अपने जिले के एक ऐसे स्तम्भ को विदाई दे रहें है, जिन्होंने न केवल बच्चों को शिक्षित किया बल्कि पीढ़ियों को गढ़ा है। विशिष्ट अतिथि दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षक के रूप में अरुण जी ने निस्वार्थ सेवा की है। उन्होंने न केवल छात्रों को किताबी ज्ञान दिया, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्य और जीवन की राह भी दिखाई।
आप एक शिक्षक के सभी गुणों से परिपूर्ण है.। लेकिन हमारे लिए आप हमारे दोस्त है और कहा कि ज़ब कभी भी जरूरत पड़े सुचना देने का कार्य करेंगे। तमाम शिक्षकों एवं ग्रामीणों से आग्रह किये कि शिक्षक एवं अभिभावक एवं समाज का सहयोग बना रहें। एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से भी आग्रह किये कि हमेशा मार्गदर्शन देते रहें। एवं आपने बहुमूल्य समय जो प्रदान किये उनके प्रति आभार प्रकट किये साथ -साथ तमाम शिक्षकों एवं समस्त ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किये साथ ही बहुत -बहुत धन्यवाद दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार रजक ने कहा कि हम आपको बहुत याद करेंगे। हमें यकीन है कि आपकी सिख हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। हम आपके उज्जवल भविष्य और सुखद सेवानिवृत्ति की कामना करते है। संचालक सह शिक्षक कुंदन कुमार पंडित ने कहा की आपकी डांट में भी प्यार था और अनुशासन का पाठ आपने हमें इंसान बनाना सिखाया है। आपके बिना यह स्कूल सुना लगेगा। सहायक आचार्य अमरेंद्र कुमार ने कहा आप हमारे गुरू भी है एवं एक शिक्षक के रूप में मार्गदर्शक भी है। मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी ने 93% प्रतिशत नंबर लाकर विद्यालय टॉपर कि एवं शत प्रतिशत बच्चे पास किये। उपस्थित शिक्षकगणों में सुशील कुमार सिंह, हेमलाल नायक, मिरुलाल टुडू, खुशबु कुमारी, रोशमाला मरांडी, धर्मेंद्र कुमार, रूबी कुमारी, कुमारी पम्मी, पंचायत समिति सदस्य गुलाबी यादव उर्फ़ गुड्ड, अध्यक्ष हेमंत मांझी, देवनंदन मरिक, गंगाधर मांझी, सरयू मांझी, राजेश कुमार यादव, सीआरपी जितन पंडित, जमील, निरोज, रविशंकर, दिवाकर मांझी, प्रदीप पंडित, रामजीवन मंडल, रणधीर हजारी, गुण सागर महतो, फंटूश मांझी, बासुदेव भगत, रंजू देवी, सीता देवी, मानकी देवी, कर्मी देवी, घनश्याम कामती एवं समस्त ग्रामीण एवं छात्र / छात्रा विदाई समारोह में उपस्थित हुए।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें