Rewari News :: पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने बढ़ती महंगाई एवं गैस कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन बना दिया है। हाल ही में रसोई गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी इसका ताजा उदाहरण है। अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर लगभग ₹3,071.50 हो गई है, जो सीधे तौर पर होटल, ढाबा, रेस्तरां, चाय विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों पर भारी बोझ डाल रही है। वहीं 5 किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी ₹261 की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह सिलेंडर लगभग ₹549 में मिल रहा था, जो अब बढ़कर करीब ₹810.50 हो गया है। यह वृद्धि उन गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर सीधा प्रहार है, जो छोटे सिलेंडर का उपयोग करते हैं।



कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि यह महंगाई अब बेकाबू हो चुकी है। गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से साफ है कि सरकार आम जनता की परेशानियों से पूरी तरह बेखबर है। इसका असर अब आम आदमी की रसोई से लेकर हर छोटे-बड़े व्यापार पर दिखाई देगा, जिससे खाने-पीने की वस्तुएं और महंगी होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही देश को आगाह कर चुके थे कि चुनाव खत्म होने के बाद महंगाई तेजी से बढ़ेगी, और आज वही सच साबित हो रहा है। जनता से वोट लेने के बाद सरकार लगातार जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है।कैप्टन अजय सिंह यादव ने आगे कहा कि गैस के दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की पूरी संभावना है, जिससे परिवहन खर्च बढ़ेगा और हर वस्तु की कीमत में इजाफा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ देश में महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है, और आम आदमी परेशान है, लेकिन दूसरी तरफ भाजपा सरकार इन असली मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता को भटकाने वाली राजनीति कर रही है। जनता महंगाई और रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार जवाब देने से बच रही है। अंत में कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्र सरकार से मांग की कि तुरंत प्रभाव से गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए लड़ती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें