धारूहेड़ा के विपुल गार्डन में बिना रेजिडेंट की सर्व सहमति व ग़ैर जरूरी संख्या के बिना मेंटेनेंस बढ़ोतरी के खिलाफ असंतोष व्यक्त करने हेतु ऑनर्स रेजिडेंट्स की बैठक हुई। बता दे कुछ दिन पहले विपुल गार्डन धारूहेड़ा में वार्षिक आम बैठक (ए जी एम) में बिना लोगों की सहमति के मेंटेनेंस बढ़ा दिया था जिसका लोगो ने काफी विरोध किया था लोगों का कहना था की काफी रेजिडेंट ने काफी सालों से काफी मेंटेनेंस नहीं भरा है जिस में RWA का लोगों पर लगभग 5.50 करोड़ मेंटेनेंस बकाया है जिसको जान पूछकर RWA रिकवर नहीं कर रही है और जो लोग समय पर मेंटेनेंस भर रहे है उन पर यह अतिरिक्त भार बढ़ा रहे है।
लोगो में बहुत ज्यादा असंतोष व रोष का माहौल बना हुआ की 5.5 करोड़ बकाया को वसूल करने के लिए RWA कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जो समय पर मेंटेनेंस देने वालों के साथ अन्याय है और मीटिंग में सलाह मशवरा के बाद RWA के लिए ज्ञापन के लिए लोगो ने हस्ताक्षर किए और आगे की कार्यवाही के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें