Rewari News :: राव तुलाराम स्टेडियम में 12 अप्रैल को नशे के विरुद्ध अभियान अभियान में आयोजित हाफ मैराथन में दौड़ेंगे रेवाड़ी के युवा

रेवाड़ी शहर में आगामी 12 अप्रैल को राव तुलाराम हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा शहीदों के सम्मान और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता के उद्देश्य से दौड़ लगाएंगे। मैराथन के मुख्य आयोजक प्रदीप ने बताया कि The Desert Sports द्वारा Ahirwal Heritage के सहयोग से तथा Inventive Event Management के प्रबंधन में पहली बार अमर शहीद राजा राव तुलाराम को नमन करने एवं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने हेतु इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।


इस मैराथन में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को कैश प्राइज प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 3 किमी की नॉन-कॉम्पिटिटिव रन भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, हाइड्रेशन, मेडल, बिब और टी-शर्ट भी प्रदान की जाएंगी।


इस अवसर पर अहीरवाल हेरिटेज संस्था की प्रधान प्रियंका यादव ने बताया कि मैराथन को फ्लैग ऑफ करने के लिए अमर शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के माता-पिता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और 21 किमी दौड़ को रवाना करेंगे। इसके अलावा My Bharat NSS Awardee योगेश चौधरी, संदीप आर्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन के लिए स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती राव ने भी शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के शहीदों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के लिए Desert Sports एवं Ahirwal Heritage का यह प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने मैराथन के पोस्टर का विमोचन भी किया। आयोजन समिति के सदस्य सचिन इंजीनियर ने बताया कि इस मैराथन के सफल आयोजन में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाएं मिलकर कार्य कर रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से श्री कृष्ण खेल संस्थान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव वेलफेयर सोसायटी, नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे, नगर परिषद रेवाड़ी, मुद्गर वाले, पुष्पांजलि हॉस्पिटल, झंडू फास्ट रिलीफ, चैंपियंस स्पोर्ट्स क्लब, रेवाड़ी रनर फ्लेट, वेलवेटा चॉकलेट, बहरोड़ रनर, फास्ट एंड अप और एक्सशॉर्टन आदि संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें