Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की ओर से किसान भवन में यूनियन की आवश्यक बैठक हुई

भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन जिला रेवाड़ी इकाई की इमरजेंसी मीटिंग आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समय सिंह प्रधान ने बताया कि जो लगातार कुछ दिनों से वर्षा हो रही है और ओलावृष्टि हो रही हैं इससे किसानों की फसल बिल्कुल खराब हो गई है और गेहूं पुलियों के अंदर उग आए हैं। तथा जो किसान अपना गेहूं बेचने के लिए आते हैं। वहीं बायोमेट्रिक जो प्रणाली लगाई है हरियाणा सरकार ने यह किसान विरोधी है और रेवाड़ी का किसान भयभीत है वह अपना गेहूं अपने घर में रख रहे हैं और बायोमेट्रिक की वजह से किसान मंडी में अपना गेहूं नहीं लेकर आ रहे हैं। 


उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि बायोमेट्रिक प्रणाली 2-3 दिन में हट जानी चाहिए और जिला प्रशासन ने सर्वे करवाकर पूरे रेवाड़ी जिला के गांव के पोर्टल खोल देने चाहिए। जितना किसानों का नुकसान हुआ है उतना मुआवजा सरकार को किसानों को देना चाहिए। इस मौके के ऊपर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, शीशराम साहब राजकुमार एससी सेल, ब्लॉक प्रधान पूनम, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, ओपी लोहाणा, राज सिंह ढिल्लों, रोशन लाल दरोगा व अन्य कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें