Rewari News :: प्रदर्शनी देख हरियाणा और अहीरवाल की विरासत से रूबरू हुए छात्र, पेंटिंग प्रतियोगिता में RPS इंटरनेशनल के छात्रों ने मारी बाज़ी


विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में अहीरवाल हेरिटेज संस्था द्वारा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा तथा मीरपुर ग्राम पंचायत के सहयोग से मीरपुर स्थित ऐतिहासिक राव तेज सिंह हवेली में फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और हरियाणा व अहीरवाल की समृद्ध विरासत से परिचित हुए।


कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शनी का नेतृत्व संस्था के सचिव मुकेश सुल्तानिया ने किया, जबकि रेवाड़ी के वरिष्ठ कलाकार अमन राव द्वारा बनाई गई विरासत विषयक पेंटिंग्स ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। इन चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने क्षेत्र के इतिहास को समझने का अवसर प्राप्त किया।


संस्था की अध्यक्षा प्रियंका यादव ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 20 से अधिक स्कूलों व कॉलेजों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा ऐतिहासिक हवेली का भ्रमण भी किया। संस्था के कोषाध्यक्ष एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. सुषांत यादव ने विद्यार्थियों को हवेली और रेवाड़ी के इतिहास के बारे में जानकारी दी तथा मंच संचालन किया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) मनजीत सिंह, पेटी ऑफिसर भुंदर सिंह, सरपंच कानवाली अमित सिंह, मेजर चेतन यादव एवं सूरज भान उपस्थित रहे। उन्होंने अहीरवाल हेरिटेज संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।


गांव की सरपंच संजू देवी ने पुरातत्व विभाग, हरियाणा एवं अहीरवाल हेरिटेज संस्था का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नंबदार एसोसिएशन के प्रधान एवं वरिष्ठ नागरिक उदय राज ने भी विद्यार्थियों को अहीरवाल के इतिहास के बारे में अवगत कराया।



प्रतियोगिता परिणाम:

प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया—पहला समूह कक्षा 8 तक तथा दूसरा समूह कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए था।



पेंटिंग प्रतियोगिता

समूह-1 (कक्षा 8 तक)

प्रथम – अर्पणा (RPS इंटरनेशनल स्कूल)

द्वितीय – दक्षिता (RPS इंटरनेशनल स्कूल)

तृतीय – खुशी (RPS इंटरनेशनल स्कूल)



समूह-2 (कक्षा 9-12)

प्रथम – भावी (राज इंटरनेशनल स्कूल)

द्वितीय – हीरल (गोल्डन वैली स्कूल)

तृतीय – साक्षी (BMN सीनियर सेकेंडरी स्कूल)



स्केच प्रतियोगिता

समूह-1

प्रथम – हिमांशु (गोल्डन वैली स्कूल)

द्वितीय – दामोदर (गोल्डन वैली स्कूल)

तृतीय – पवन (गोल्डन वैली स्कूल)


समूह-2

प्रथम – नैंसी (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहू)

द्वितीय – आश्लेषा (गोल्डन वैली स्कूल)

तृतीय – रघुनंदन (श्री कृष्णा स्कूल)


अंत में वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान एवं अन्य अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैप्टन मुकेश, सचिन इंजीनियर, राहुल खोला, चंदर सोनी, मंगेश कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार, संगीता, डॉ. नवनीत कौशल, राकेश कुमार, आशीष लांबा, विनोद राव, मनोज शर्मा, सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें