Rewari News :: स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वामी उमा भारती स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेवाड़ी जिला नगर आयुक्त DMC ब्रह्म प्रकाश और कार्यकारी अधिकारी EO अरुण नांदल के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया/ इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता, पेपर बैग बनाने की गतिविधि तथा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया गया तथा इसके स्थान पर कागज से बनी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्वालय के विद्वार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सुंदर पेंटिंग के साथ-साथ आकर्षक पेपर बैग भी बनाए. बच्यों ने "प्लास्टिक छोडो" अभियान को आगे बढाने में उत्साहपूर्क योगदान दिया। ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा 8 के साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 की यशिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 8 की कशयपी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कक्षा 8 से प्रगति और लकी तथा कक्षा 7 के सेजल, काव्या और विभूति को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को फ्रूटी वितरित की गई।


इस अवसर पर SBM के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री कृष्ण सभ्रवाल अपनी IEC टीम के सदस्यों-श्री शुभम, श्री हर्ष, श्रीमती राधा एवं श्रीमती सुमन के साथ उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य श्री दीवान सिंह जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। वहीं उप-प्राचार्या मिस कमलेश भारती ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कुसुम यादव, पूनम भारद्वाज, अंजू नारंग, कीर्ति शर्मा, चंचल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें