Godda News: परशुराम युवा वाहिनी सेवा ट्रस्ट के बैनर तले 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य पैदल शोभा यात्रा



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आगामी 19 अप्रैल रविवार को आयोजित होने वाली भव्य पैदल शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक विवाह भवन में परशुराम युवा वाहिनी सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमन सौरव ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर यह शोभायात्रा धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सनातन प्रेमी, युवा, महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा 19 अप्रैल को शाम 3 बजे रौतारा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा कारगिल चौक एवं बाईपास मार्ग होते हुए बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।

शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत की भी तैयारी की जा रही है। शोभायात्रा के उपरांत बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। भजन-कीर्तन एवं आरती के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने, युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने और धार्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम बनेगा। आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

शोभायात्रा को भव्य एवं अनुशासित बनाने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी बनाई गई है। सुरक्षा, व्यवस्था, जलपान एवं स्वागत को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अंत में अध्यक्ष सुमन सौरव ने सभी नगरवासियों एवं ग्रामवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष सुमन सौरव, उपाध्यक्ष सुधाकर झा एवं मनीष कुमार झा, सचिव प्रियांशु राज, संयुक्त सचिव कौस्तुभ भारद्वाज एवं अमित कुमार ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार झा, आशीष झा एवं बबलू झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें