रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 09 से युवा प्रत्याशी सहदेव अनंत ने ठोकी ताल। कहा पार्टी ने टिकट दी और जनता ने आशीर्वाद दिया तो सीवरेज जाम और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने का काम करेंगे।
रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 09 से एक ऐसे उम्मीदवार ने ताल ठोकी है जो वार्ड में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में आया है। जी हां हम बात कर रहे हैं युवा कर्मठ जुझारू एवं संघर्षशील उम्मीदवार सहदेव अनंत की। जिसका मकसद राजनीति में आकर समाजसेवा करना है। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी सहदेव अनंत ने कहा कि वैसे तो पूरे शहर में सीवरेज जाम और साफ सफाई की समस्या है लेकिन वार्ड नंबर नौ में सीवरेज और नाले नालियां पूरी तरह से जाम है जिसके चलते सड़कों पर दूषित पानी फैला रहता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अब तक जितने पार्षद रहे हैं उन्होंने वार्ड के विकास के बारे में नहीं सोचा। इसलिए वे अपने वार्ड के विकास के लिए एक विजन लेकर चल रहे हैं जिसमें सीवरेज जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अमृत-2 योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराना चाहते हैं ताकि सीवर जाम की समस्या से लोगों को दो चार ना होना पड़े। इसके अलावा डोर टू डोर वैन के माध्यम से शहर की गलियों से कूड़ा उठान की समस्या का समाधान करवाना चाहते है। सहदेव अनंत ने कहा कि उन्होंने पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा लेकिन बीजेपी पार्टी में रहते हुए अनेक चुनावों में सहयोग किया है। इस मौके पर उन्होंने वार्ड की समस्याएं गिनाते हुए अपना विजन बताया तथा कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें टिकट दी और वार्ड की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें