Rewari News :: विश्व पृथ्वी दिवस पर स्वामी उमा भारती स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेवाड़ी के स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया।


सभी प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सुंदर   पेंटिंग के साथ-साथ लयबद्ध कविता पाठ करके मानो समय को ही बांध लिया। बच्चों ने "अपनी धरती माता की रक्षा हेतु शपथ" ली और इस  अभियान को आगे बढाने में अपना उत्साह दिखाया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री दीवान सिंह जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया। जागृति, नेहा राजावत, रिया ने स्लोगन बनाकर पृथ्वी दिवस मनाने की महत्ता बताई। सेजल, डायशा, काव्या, विभूति, मीनाक्षी, सृष्टि, लक्ष्य, युवराज, दिव्यांशु, मानव, नीरज, मयंक, कार्तिक, रोहित, आरव और गमन ने पोस्टर बनाए। दीक्षा, यशिका, कश्यपि, हिमांशी, दिव्यांशी, उषा, निकिता, माव्या ने सुंदर कविताएं प्रस्तुत की। प्रगति, दुर्वेश, प्रथम, तानिश, ऋषभ ने भाषण के माध्यम से पर्यावरण का महत्व बतलाया। 


कक्षा-4 और 5  के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं उप-प्राचार्या मिस कमलेश भारती ने बच्चों की हौसला अफज़ाई की। कार्यक्रम में मोनिका पंडिता, सुरेश कुमारी, पूनम भारद्वाज, अंजू नारंग, कीर्ति शर्मा, चंचल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें