न्याय आपके द्वार अभियान के संयोजक अधिवक्ता नरेश चौहान ने हरियाणा मंत्रीमंडल से दक्षिणी हरियाणा में हाइकोर्ट की बेंच स्थापना का प्रस्ताव पारित करने की आवाज़ बुलन्द की है। उन्होंने याद दिलाया कि चौधरी देवीलाल ने 1987 की प्रचंड जीत के बाद रेवाड़ी की सैनी चौपाल में सार्वजनिक मंच से मास्टर हरि सिंह सैनी को मंत्रिमंडल में शामिल करने का ऐलान कर पहले ही अहीरवाल में राज भवन की कार्रवाई चरितार्थ की हुई है। शायद मास्टर हरि सिंह सैनी हरियाणा मंत्रिमंडल के पहले सैनी समाज के प्रतिनिधि थे।
चौधरी देवीलाल के आशीर्वाद से ही अहीरवाल के राजा को मनोहर लाल सैनी ने हार का मुंह दिखाया था। वही मनोहर लाल सैनी फिर कुरुक्षेत्र से सांसद भी बने उसी कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी सांसद बनकर आज मुख्यमंत्री पद पर आसीन है। चौधरी देवीलाल से आगे निकलने के लिए अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज गुरु ग्राम कैबिनेट बैठक में अपने चुनावी घोषणा पत्र को चरितार्थ करते हुए अहीरवाल दक्षिणी हरियाणा में चिर परिचित मांग पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें