रेवाड़ी में भाड़ावास गेट स्थित अभिराज सांस्कृतिक संस्था द्वारा 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर जी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ बनाया गया।
धर्मबीर बल्ड़ोदिया ने कहा है कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया।
संस्था के निर्देशक अभिषेक सैनी ने कहा है कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन इस बात का प्रतीक है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा, संघर्ष और संकल्प के बल पर समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।और समाज में उनके कार्य सदा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वर प्रसाद, शालू सैनी, भरत कुमार, प्रशांत मेहंदीरत्ता, खुशी, दुर्विक आदि मौजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें