Godda News: महिला कॉलेज में संविधान शिल्पी को दी गई श्रद्धांजलि



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  स्थानीय महिला कॉलेज में जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान शिल्पी बावा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन्वाइटेड टॉक के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के डी एस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल ठाकुर ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में। डीएसपी जेपीएन चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मैथिली टुडू शामिल हुई। स्वागत ज्ञान ज्योति एवं सहेलियों ने जबकि विषय प्रवेश काव्य श्री ने किया। इस अवसर पर एन एस एस की की कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. विभा राय एवं डॉ. नूतन झा के अलावा स्वयंसेविकाओं में करुणा मरांडी, सोनी टुडू, अनीता मरांडी, फूल कुमारी किस्कू, लिली किस्कू, मालोती मरांडी, सरोजिनी सोरेन, संतोषणी मरांडी, ग्रेसी मुर्मू, रिंकी मरांडी, सुशांति मुर्मू, ललिता सोरेन, पूजा मरांडी, ललिता सोरेन, सपना मरांडी, अनीता किस्कू, रविका मुर्मू, सोनी मुर्मू, सुशांति मरांडी सहित गैर शैक्षणिक कर्मियों में रोष टेलर, प्रियांक दुबे एवं निलेश यादव के अलावा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें