Rewari News :: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत :: मेनका सोनी

जनशक्ति जागृति मंच ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संगठन के सदस्यों ने अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर बाबा साहेब को नमन किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी ने डा. अंबेडकर के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान जागरूकता के माध्यम से हम एक मजबूत, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। 


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता स्थापित की जा सकती है। 


इस मौके पर मंजू शर्मा, कुलदीप सोनी, सुनीता सेन, दीपक कुमार, आरती शर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रकाश चंद, एडवोकेट रविंद्र मेहरा, एडवोकेट जगत सिंह, श्याम सिंह व हरकेश कुमार सहित संगठन के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें